चित्तौड़गढ़: WTP में रखरखाव के चलते बुधवार को मधुबन, सेंती, पंचवटी, शास्त्री नगर, मीरा नगर, कीर खेड़ा आदि में वाटर सप्लाई बाधित रहेगी
सेगवा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते बुधवार को शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता हिमांशु वीरवाल ने बताया कि प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के कारण मधुवन, सेंती, पंचवटी, कीरखेडा, शास्त्री नगर, नीलकंठ, मीरानगर, कबीर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र में सप्लाई बाधित रहेगी.