पटियाली: पटियाली पुलिस ने चोरी के मामले में कस्बा से 3 आरोपियों को पकड़ा, जिनमें 2 बाल अपचारी किशोर भी शामिल हैं
पटियाली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 3आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में हुई। 25 अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमे में पुलिस ने टिंकू पुत्र रमेश व दो बाल अपचारी किशोरों को पकड़ा। कब्जे से गैस सिलेंडर, पंखा, दीवार घड़ी व समरसेविल मोटर बरामद हुई। कार्रवाई इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह के नेतृत्व में की गई।