बाढ़: एनटीपीसी मटेरियल गेट के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर
Barh, Patna | Sep 7, 2026 बाढ़ प्रखंड क्षेत्र के एनटीपीसी मटेरियल गेट के समीप सोमवार को करीब 3 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।