सूरजगढ़: बरियारपुर गांव में राष्ट्रीय सेवा दल का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
सूरजगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा दल का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ. रविवार पूर्वाह्न 10:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जून से 6 जून तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आए प्रतिनिधियों ने भी अपनी भागीदारी निभाई. शारीरिक प्रशिक्षण के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण दिया गया.