भीलवाड़ा: एमजी अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों का वेतन विवाद सुलझा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण गोड़ की पहल से बनी सहमति
महात्मा गांधी चिकित्सालय में पिछले तीन माह से लंबित वेतन विवाद का समाधान बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गोड़ की सूझबूझ और संवेदनशीलता से हो गया।बुधवार को सभी नर्सिंग कार्मिक अचानक अपना कार्य छोड़कर अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज के 86 नर्सिंग कर्मचारियों के पिछले तीन माह से लंबित वेतन की मांग को लेकर अड़ गए।