कैराना: कैराना नगर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का भी हुआ आयोजन
Kairana, Shamli | Feb 19, 2026 कैराना नगर के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डॉली के नेतृत्व एवं उपनिरीक्षक शिल्पी चौधरी के सहयोग से एनएसएस स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने बाइक सवारों को हेलमेट पहनने, ट्रिपलिंग राइडिंग न करने तथा कार चालकों को सीट बेल्ट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने को प्रेरित किया।