सहजनवा: भक्सा गाँव जा रहे किशोरों की बाइक सहजनवा इलाके के चोरमा नाले के पास गाय से टकराई, 1 किशोर की मौत, एक घायल
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। चडराव गांव का रहने वाला राज सिंह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर भक्सा गांव जा रहा था। घटना गांव से कुछ दूर चोरमा नाला के पास हुई। अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। बाइक गाय से टकरा गई। इस हादसे में राज सिंह को गंभीर चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।