बिजनौर: गांव बेगावाला में घरेलू विवाद के चलते सगे भांजे की हत्या करने वाले दोनों मामा और नाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | May 17, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव बेगावाला में घरेलू विवाद के चलते दो सगे मामा ने सगे भांजे की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों सगे मामा व आरोपी नाना को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साजिद आकिल व इक़बाल नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त पुलिस ने चाकू व डंडा भी बरामद किया है।