बिजनौर: विवेक हॉस्पिटल के रिसेप्शन से मोबाइल चोरी करने वाले चोर को युवकों ने पीटा, पुलिस ने चोर को अस्पताल में कराया भर्ती
Bijnor, Bijnor | May 16, 2024 बिजनौर में नूरपुर मार्ग स्थित विवेक हॉस्पिटल के रिसेप्शन पर रखा मोबाइल चोरी करने वाले चोर को युवकों के गुटों ने मारपीट कर घायल कर दिया। और घटना कों अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चोर को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।