बिजनौर: गांव मशीत में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दबंगों ने एक युवक पर किया जानलेवा हमला
Bijnor, Bijnor | May 16, 2024 हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मशीत में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल इस्तेखार नाम के युवक को तत्काल पुलिस ने बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। लिखित में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं और उनसे रंजिश रखते है।