बिजनौर: स्योहारा में आत्महत्या कि नीयत से नहर में कूद रही युवती की जान बचाने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित
Bijnor, Bijnor | May 16, 2024 बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र में रवाना नहर में आत्महत्या की नीयत से कूद रही युवति को डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बचाया है। सिपाही भूपेंद्र व अजीत कुमार ने राहगिरो की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जान जोखिम में डालकर उपरोक्त युवती की जान बचाई इसके बाद एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है