दादरी: ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क पर चलती कार से खतरनाक स्टंट करता युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क पर चलती कार से खतरनाक स्टंट करते हुए युवक का मामला प्रकाश में आया है। वहीं खतरनाक स्टंट करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी (यातायात) ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही वाहन स्वामी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।