दादरी: सेक्टर-115 में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य शुभारंभ, सांसद डॉ महेश शर्मा रहे उपस्थित
नोएडा के सेक्टर-115 में गुरुवार को उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा व जीएसटी कमिश्नर चांदनी सिंह मौके पर मौजूद रहीं। नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ विधिवत रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया है।