दादरी: गार्डन गैलेरिया मॉल में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-38 ए में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश के दिए हैं। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।