दादरी: सेक्टर-71 के समीप पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, ₹25000 का इनामी अंतरराज्यीय चोर हुआ घायल
नोएडा के सेक्टर-71 के समीप गुरुवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से ₹25000 का इनामी अंतरराज्यीय चोर घायल हो गया। वहीं एक महिला अभियुक्ता को कांबिंग के बाद मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से संजय पहाड़िया के रूप में हुई है। घायल बदमाश पर 100 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।