दादरी: सेक्टर-43 स्थित सोम बाजार में अवैध अतिक्रमण पर प्राधिकरण का बुलडोजर चला, जेसीबी मशीनों से किया गया ध्वस्त
नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को सेक्टर-43 में स्थित सोम बाजार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर सार्वजनिक सड़क को कब्जा मुक्त कराया है।