बड़गांव: उदयपुर से मिली राहत: बीमार हथिनी मोती को मिला नया जीवन, वनतारा में किया गया स्थायी शिफ्ट
वर्षों की पीड़ा और उपेक्षा झेल चुकी बीमार हथिनी मोती को आखिरकार राहत मिल गई है। वाइल्डलाइफ एसओएस मथुरा और वनतारा की टीम की मदद से उसे स्थायी रूप से उदयपुर से शिफ्ट कर दिया गया है। बीते दिनों वायरल वीडियो में महावत द्वारा अमानवीय व्यवहार के सामने आने के बाद मोती का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें पोषण की कमी, आर्थराइटिस और अत्यधिक वजन जैसी परेशानी बढ़ गयी