बड़गांव: उदयपुर: बड़गांव थाना की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी कर कृषि भूमि रजिस्ट्री कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
थाना बड़गांव क्षेत्र में धोखाधड़ी पूर्वक कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी मांगीलाल निवासी राठौड़ों का गुड़ा ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता की जमीन को विक्रमसिंह सहित चार जनों ने मिलकर देवीलाल के नाम पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा ली। शिकायत के आधार पर थाना बड़गांव पुलिस ने जांच शुरू की.