बड़गांव: उदयपुर में 24 घंटे में बहाल हुआ रावलिया कलां-बरवाड़ा मार्ग, प्रशासन ने दिखाई तत्परता
उदयपुर : रावलिया कलां से बरवाड़ा को जोड़ने वाले मार्ग पर अवानी गांव के समीप शुक्रवार को पुलिया टूटने से क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क कट गया था। लेकिन जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर PWD की टीम ने महज 24 घंटे में सीमेंट पाइप बिछाकर नई पुलिया बनाकर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया।तेजी से चले राहत कार्यों में उपखंड अधिकारी अन्य मौजूद रहे.