बड़गांव: शहर के अम्बामाता स्कूल की जर्जर छतों और अव्यवस्थाओं पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता, सरकार पर संवेदनहीनता का लगाया आरोप
अम्बामाता स्कूल की जर्जर हालत पर जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी उदयपुर के अंबामाता स्थित किशनलाल वर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय की खस्ताहाल छतों और अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को राजस्थान पॉल्यूशन बोर्ड सदस्य शंकर चंदेल ने निरीक्षण किया। चंदेल ने हाल ही में झालावाड़ में स्कूल छत गिरने से हुई बच्चों की मौत का हवाला देते हुए सरकार को संवेदनहीन बताया।