बड़गांव: डेंटल कॉलेज की छात्रा द्वारा सुसाइड करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु MB हॉस्पिटल के बाहर किया गया प्रदर्शन
डेंटल छात्रा की आत्महत्या के बाद हंगामा, MB हॉस्पिटल मोर्चरी के बाहर छात्रों का प्रदर्शन पेसिफिक डेंटल कॉलेज की बीडीएस छात्रा श्वेता सिंह ने गुरुवार रात हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में कॉलेज स्टाफ नैनी मैम और भगवत सिंह पर टॉर्चर के आरोप लगाए। शनिवार को छात्र एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी के बाहर एकत्र होकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।