गांधी चौक नीमताल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एलईडी लगाने की सूचना पर कांग्रेस पार्षद व कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर 2 बजे मौके पर पहुंचे। बिना अनुमति कार्य होने पर आपत्ति जताई गई और सीएमओ से बात कर काम रुकवाया गया। कांग्रेस नेताओं ने दोबारा ऐसी कोशिश न करने की चेतावनी दी।