बिहटा: अमहरा के उच्च विद्यालय में इसरो दल का छात्र-छात्राओं और प्रशासन ने किया स्वागत
Bihta, Patna | Aug 20, 2026 बिहटा के अमहरा स्थित हाई स्कूल के परिसर में इसरो के टीम का स्कूली छात्र-छात्राओं और विद्यालय प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान इसरो की टीम ने विद्यालय में पहुंचकर स्कूली छात्राओं को नेशनल स्पेस डे के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां दी। इस मौके पर इसरो टीम के डायरेक्टर डॉ.सेंतील कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुराधा प्रकाश सहित कई लोग शामिल थे।