Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

*|| #सुदवास बन रहा है 'दोना निर्माण क्लस्टर' ||* दोना निर्माण से समूह महिलाएं बन रही हैं "लखपति दीदी" #आगर 25 जुलाई 2026 ,ज़िले के ग्राम सुदवास में आजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में दोना-पत्तल निर्माण से अपनी आजीविका को मजबूत कर रही है। ग्राम में 30 से अधिक दोना पत्तल निर्माण इकाई संचालित है। शुक्रवार को जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी ने ग्राम सुदवास का भ्रमण कर महिलाओं द्वारा संचालित दोना-पत्तल निर्माण गतिविधि का अवलोकन किया। ग्राम में संचालित इस गतिविधि से महिलाओं को कृषि कार्य के साथ अतिरिक्त एवं नियमित आय का अवसर मिला है। ग्राम में 13 स्व-सहायता समूह संचालित हैं, जिनसे जुड़े 30 परिवार दोना-पत्तल निर्माण कार्य में संलग्न हैं। गतिविधि के माध्यम से परिवारों की प्रतिदिन की आय सुनिश्चित हुई है।। साथ ही महिलाओं की अतिरिक्त आय में वृद्धि हुई है और कई महिलाएं ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी में शामिल हुई हैं। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री बी एस सोलंकी ने समूह की महिलाओं से गतिविधि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को उत्पादों के बेहतर मार्केट लिंकेज तथा गतिविधि के विस्तार के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिलाओं को समूह के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने के लिए प्रोत्साहित किया। लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती शोभा बाई ने बताया कि दोना-पत्तल निर्माण गतिविधि से उन्हें प्रतिदिन लगभग ₹500 की आय हो रही है। इस कार्य में परिवार के सदस्य भी सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य के साथ इस अतिरिक्त गतिविधि से परिवार की नियमित आय सुनिश्चित हुई है और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है. जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे दोना-पत्तल निर्माण कार्य की सराहना करते हुए गतिविधि को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बाजार से बेहतर जुड़ाव के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ujjain Commissioner

MORE NEWS

औषधि प्रशासन विभाग ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण 
दवाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजें 

आगर 25 जुलाई2026  कलेक्टर  श्रीमती प्रीति यादव तथा नियंत्रक  खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के निर्देशानुसार  आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील के मोड़ी एवं सुसनेर मै औषधि निरीक्षक श्रीमती रोशनी धुर्वे ने मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया  जिसमें मोड़ी में एक मेडिकल स्टोर  बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल संचालित पाया गया एवं अन्य मेडिकल स्टोर मैं कुछ अन्य अनियमिताएं  पाई गईं ।औचक निरीक्षण में कुछ मेडिकल स्टोर  ताला बंद कर ,मेडिकल स्टोर संचालक चले गए ।

ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती रोशनी धुर्वे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अनियमिताओं के लिए उक्त मेडिकल स्टोर पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के  तहत  कार्यवाही जी जायेगी,। निरीक्षण में दवाई के सैंपल भी लिये गये है जिसे राज्य औषधि प्रयोगशाला भोपाल जांच हेतु भेजा जायेगा यदि जांच मैं दवाई अवमानक पाई जाती है, तो औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अंतर्गत  कार्यवाही जी जाएगी।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Agarmalwa

औषधि प्रशासन विभाग ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण दवाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजें आगर 25 जुलाई2026 कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के निर्देशानुसार आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील के मोड़ी एवं सुसनेर मै औषधि निरीक्षक श्रीमती रोशनी धुर्वे ने मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया जिसमें मोड़ी में एक मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल संचालित पाया गया एवं अन्य मेडिकल स्टोर मैं कुछ अन्य अनियमिताएं पाई गईं ।औचक निरीक्षण में कुछ मेडिकल स्टोर ताला बंद कर ,मेडिकल स्टोर संचालक चले गए । ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती रोशनी धुर्वे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अनियमिताओं के लिए उक्त मेडिकल स्टोर पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत कार्यवाही जी जायेगी,। निरीक्षण में दवाई के सैंपल भी लिये गये है जिसे राज्य औषधि प्रयोगशाला भोपाल जांच हेतु भेजा जायेगा यदि जांच मैं दवाई अवमानक पाई जाती है, तो औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अंतर्गत कार्यवाही जी जाएगी। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Agarmalwa

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

प्रभारी मंत्री एवं विधायक छात्र-छात्राओं के साथ बस में सवार होकर पहुंचे सांदीपनि विद्यालय

 आगर मालवा,25 जुलाई 2026/ प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, शनिवार को सर्किट हाउस आगर से विधायक श्री माधव सिंह गहलोत, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों तथा सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सांदीपनि विद्यालय की बस में सवार होकर सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह में पहुंचे।
 प्रभारी मंत्री ने स्कूल बस में सवार विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें अच्छी मेहनत कर अच्छे अंक हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी मंत्री ने 11वीं कक्षा के विद्यार्थी श्री विजय कुशवाहा से बस में आत्मीय संवाद किया और छात्र विजय कुशवाहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।
CM Madhya Pradesh 
Nagarsingh Chouhan 
Jansampark Madhya Pradesh 
Schedule Caste  Welfare Department,  Madhya Pradesh 
Ujjain Commissioner 
#agarmalwa

प्रभारी मंत्री एवं विधायक छात्र-छात्राओं के साथ बस में सवार होकर पहुंचे सांदीपनि विद्यालय आगर मालवा,25 जुलाई 2026/ प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, शनिवार को सर्किट हाउस आगर से विधायक श्री माधव सिंह गहलोत, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों तथा सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सांदीपनि विद्यालय की बस में सवार होकर सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह में पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने स्कूल बस में सवार विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें अच्छी मेहनत कर अच्छे अंक हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी मंत्री ने 11वीं कक्षा के विद्यार्थी श्री विजय कुशवाहा से बस में आत्मीय संवाद किया और छात्र विजय कुशवाहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। CM Madhya Pradesh Nagarsingh Chouhan Jansampark Madhya Pradesh Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh Ujjain Commissioner #agarmalwa

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

➡️प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय और बनेंगे-प्रभारी मंत्री श्री चौहान

➡️प्रभारी मंत्री ने किया आगर में   111.40 करोड़ की लागत से नवनिर्मित तीन सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण

 आगर मालवा, 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाए उपलब्ध करवा रही है, आज प्रदेश में 14000 करोड़ की लागत के 370 सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया जा रहा है प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय और बनाए जाएंगे। 
यह बात प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने शनिवार को आगर में 111.40 करोड़ लागत से नवनिर्मित सर्व सुविधायुक्त आगर, सुसनेर एवं नलखेड़ा के सांदीपनि विद्यालय भवनों के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।
     इस मौके पर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भैरूसिंह चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, नपा अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल,पूर्व विधायक सुसनेर श्री राणा विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय सहित जनपद अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी मंचासीन थे।
प्रभारी मंत्री ने प्रारंभ में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्रीमती यादव ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। सुश्री अंकिता राय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितेश पांडे, लोक निर्माण विभाग के श्रीज्ञानदीप, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य आदि ने मंचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संदीपनी विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कदम उठा रही है, उन्होंने प्रभारी मंत्री से आगर में नवीन मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान करने हेतु प्रस्ताव कैबिनेट में रखवाने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली 45 विद्यार्थियों को भोपाल ले जाकर मुख्यमंत्री जी से भेंट करवाई है। आगामी बोर्ड परीक्षा के बाद जो भी विद्यार्थी 99% से अधिक अंक हासिल करेंगे, उन सभी विद्यार्थियों को वे भोपाल ले जाकर मुख्यमंत्री जी से भेंट एवं चर्चा करवाएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अधिकाधिक अंक हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
 कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान एवं जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने भी संबोधित किया।।
प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर जिले के तीन सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया तथा गत बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं क्रमशः रचना, खुशी, संजना, रानी और शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, एवं शिक्षकगणों को शॉल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।

प्रभारी मंत्री ने किया सांदीपनि विद्यालय का अवलोकन

प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने अतिथियों के साथ सांदीपनि विद्यालय आगर के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया और इस भवन में विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों को भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य का मजबूत आधार स्तंभ बताया। 
इस अवसर पर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक गण, पत्रकार गण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
CM Madhya Pradesh 
Nagarsingh Chouhan 
Schedule Caste  Welfare Department,  Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh 
Ujjain Commissioner 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
#agarMalwa

➡️प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय और बनेंगे-प्रभारी मंत्री श्री चौहान ➡️प्रभारी मंत्री ने किया आगर में 111.40 करोड़ की लागत से नवनिर्मित तीन सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण आगर मालवा, 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाए उपलब्ध करवा रही है, आज प्रदेश में 14000 करोड़ की लागत के 370 सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया जा रहा है प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय और बनाए जाएंगे। यह बात प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने शनिवार को आगर में 111.40 करोड़ लागत से नवनिर्मित सर्व सुविधायुक्त आगर, सुसनेर एवं नलखेड़ा के सांदीपनि विद्यालय भवनों के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भैरूसिंह चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, नपा अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल,पूर्व विधायक सुसनेर श्री राणा विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय सहित जनपद अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी मंचासीन थे। प्रभारी मंत्री ने प्रारंभ में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्रीमती यादव ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। सुश्री अंकिता राय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितेश पांडे, लोक निर्माण विभाग के श्रीज्ञानदीप, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य आदि ने मंचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संदीपनी विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कदम उठा रही है, उन्होंने प्रभारी मंत्री से आगर में नवीन मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान करने हेतु प्रस्ताव कैबिनेट में रखवाने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली 45 विद्यार्थियों को भोपाल ले जाकर मुख्यमंत्री जी से भेंट करवाई है। आगामी बोर्ड परीक्षा के बाद जो भी विद्यार्थी 99% से अधिक अंक हासिल करेंगे, उन सभी विद्यार्थियों को वे भोपाल ले जाकर मुख्यमंत्री जी से भेंट एवं चर्चा करवाएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अधिकाधिक अंक हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान एवं जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने भी संबोधित किया।। प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर जिले के तीन सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया तथा गत बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं क्रमशः रचना, खुशी, संजना, रानी और शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, एवं शिक्षकगणों को शॉल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा। प्रभारी मंत्री ने किया सांदीपनि विद्यालय का अवलोकन प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने अतिथियों के साथ सांदीपनि विद्यालय आगर के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया और इस भवन में विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों को भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य का मजबूत आधार स्तंभ बताया। इस अवसर पर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक गण, पत्रकार गण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. CM Madhya Pradesh Nagarsingh Chouhan Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ujjain Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh #agarMalwa

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026