औषधि प्रशासन विभाग ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण
दवाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजें
आगर 25 जुलाई2026 कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के निर्देशानुसार आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील के मोड़ी एवं सुसनेर मै औषधि निरीक्षक श्रीमती रोशनी धुर्वे ने मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया जिसमें मोड़ी में एक मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल संचालित पाया गया एवं अन्य मेडिकल स्टोर मैं कुछ अन्य अनियमिताएं पाई गईं ।औचक निरीक्षण में कुछ मेडिकल स्टोर ताला बंद कर ,मेडिकल स्टोर संचालक चले गए ।
ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती रोशनी धुर्वे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अनियमिताओं के लिए उक्त मेडिकल स्टोर पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत कार्यवाही जी जायेगी,। निरीक्षण में दवाई के सैंपल भी लिये गये है जिसे राज्य औषधि प्रयोगशाला भोपाल जांच हेतु भेजा जायेगा यदि जांच मैं दवाई अवमानक पाई जाती है, तो औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अंतर्गत कार्यवाही जी जाएगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Agarmalwa