ऑनलाइन गेमिंग में हारे रुपये छिपाने के लिए रची थी युवक ने खुद के अपहरण की साजिश, बामौर पुलिस ने 48 घंटे में दिल्ली से किया सकुशल दस्तयाब,ASP ने दी जानकारी
मुरैना। बामौर थाना पुलिस ने स्वयं के अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले युवक को घटना के 48 घंटे के भीतर नई दिल्ली से सकुशल दस्तयाब कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में करीब ढाई लाख रुपये हारने के बाद परिजनों को गुमराह करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को फरियादी देवी सिंह पुत्र स्व. मूल सिंह (44) निवासी पमाया रोड ने बामौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र सोनू कुशवाह (26) सुबह करीब 10:30 बजे बाजार जा रहा था। इसी दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के पास अज्ञात लोग उसे चार पहिया वाहन में जबरन बैठाकर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद�
Morena, Morena | Jul 19, 2026