बांका: दक्षिणी कटेली पंचायत में डीएम व मुखिया ने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया, ग्रामीणों को मिलेंगी सेवाएं
Banka, Banka | Apr 24, 2026 बांका प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कटेली पंचायत में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे नव निर्मित पंचायत सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस भवन का उद्घाटन डीएम नवदीप शुक्ला, पंचायत के मुखिया नूनेश्वर यादव एवं बांका प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।