भीलवाड़ा: आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए
भीलवाड़ा। महाराणा प्रताप जयंती (17 जून) तथा मोहर्रम (ताजिया) के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा श्री जसमीत सिंह संधू द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।