चेनारी: चेनारी पुलिस ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा, 60 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्कर धराए, बाइक जब्त
Chenari, Rohtas | Oct 11, 2026 चेनारी पुलिस का शराब माफियाओं पर शिकंजा, 60 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्कर धराए, बाइक जब्त चेनारी थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के कुशल नेतृत्व में चेनारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उगहनी ओपी अंतर्गत बसनारा जाने वाले भोला के टोला तिनमुहानी के पास से रविवार को 60 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है।