बेनीपुर: अलीनगर में एक जमीन पर दो स्वामित्व के दावे को लेकर आमीन से नापी के दौरान विवाद बढ़ा, पुलिस ने कराया शांत, अंचल अधिकारी अनुपस्थित
हरसिंहपुर पंचायत में जमीन के स्वामित्व को लेकर एक ऐसा विवाद सामने आया है जिसमें एक ही जमीन पर दो अलग-अलग पक्ष अपना अपना अधिकार होने का दावा कर रहे हैं विवाद उस समय और चर्चा में आ गया जब एक पक्ष की ओर से अलीनगर अंचल के सरकारी अमीन को बुलाकर जमीन की नापी कराने की कोशिश की गई