जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, डोर स्टेप डिलीवरी, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, स्मार्ट पीडीएस, नए राशन कार्ड, पीडीएस दुकानों के निरीक्षण एवं लोक शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की गई। सितंबर माह में डोर स्टेप डिलीवरी के तहत 99.32% खाद्यान्न का उठाव तथा राशन कार्डधारियों की 99.59% यूनिट का आधार सीडिंग पूरा किया जा चुका है।
बैठक में बताया गया कि अगस्त में 471 पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 23 दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त सभी 1,457 परिवादों का निष्पादन कर लंबित मामलों की संख्या शून्य है। जिला पदाधिकारी ने खाद्यान्न वितरण में समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने, लंबित ई-केवाईसी शीघ्र पूरा कराने तथा पीडीएस दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
IPRD Bihar
#cmsamrat