जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, पंचायत सरकार भवन, ई-ग्राम कचहरी, ग्रामीण आवास योजनाओं एवं मनरेगा की प्रगति की समीक्षा की गई। जिले में 30,900 सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन पूर्ण हो चुका है, जबकि पीएम आवास योजना-ग्रामीण में 98.83% आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।
मनरेगा के तहत जुलाई-सितंबर तिमाही में 3,26,737 मानव दिवस का सृजन तथा 1,46,083 सक्रिय मजदूरों का ई-केवाईसी पूर्ण होने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने, लंबित आवासों का शीघ्र निष्पादन, नियमित स्थल निरीक्षण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोक सेवाओं एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
IPRD Bihar
Panchayati Raj Department, Govt. of Bihar.
#cmsamrat
2 views | Begusarai, Bihar | Sep 26, 2026