बेगूसराय जिला स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 2 अक्टूबर को स्थापना दिवस को व्यापक एवं जनभागीदारीपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
प्रभात फेरी/साइकिल रैली, रक्तदान शिविर, फ्रेंडली क्रिकेट मैच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला-मूर्तिकला-शिल्पकला प्रदर्शनी एवं ओपन माइक का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इच्छुक कलाकार 28 सितंबर तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय के साथ तैयारियां समय पर पूरा करने तथा अधिक से अधिक आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar
#cmsamrat
1 views | Begusarai, Bihar | Sep 26, 2026