CM सम्राट चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें! मीसा भारती FIR कराने पहुंचीं थाने, जमुई मामले में लगाए गंभीर आरोप।
बिहार की राजनीति में जमुई मामले को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। RJD सांसद मीसा भारती मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कराने पटना के सचिवालय थाने पहुंचीं।
मीसा भारती का आरोप है कि जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा होने से पीड़िता की पहचान उजागर होने का मामला बनता है। उन्होंने POCSO एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के एक स्टेनोग्राफर के खिलाफ भी सचिवालय थाने में FIR दर्ज की गई है। वहीं, मीसा भारती ने पुलिस पर अपनी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
अब बड़ा सवाल—मीसा भारती की शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई होगी?
#MisaBharti #SamratChoudhary #BiharNews #JamuiCase #RJD #BiharPolitics #BreakingNews #JanSwarajTimesBihar