जमुई: हांसडीह में पड़ोसियों द्वारा मारपीट के बाद पूरे परिवार ने डर से घर छोड़ा, SP के पास जाकर न्याय की लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Mar 5, 2026 हांसडीह में मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने धमकी देते हुए डोमन गोस्वामी की पिटाई कर दी। घटना के बाद डरे- सहमे डोमन गोस्वामी पूरे परिवार के साथ शिकायत करने एसपी विश्वजीत दयाल के पास पहुंच गई। जहां से एसपी द्वारा टाउन थाना भेजा गया। गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे पूरा परिवार टाउन थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की।