धरहरा: प्रखंड सभागार धरहरा में पीडब्ल्यूएस मतदाताओं के लिए संवेदीकरण एवं सक्षम एप का प्रशिक्षण किया गया आयोजित
धरहरा प्रखंड स्थित प्रखंड सभागार में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सुविधा कोषांग मुंगेर द्वारा पीडब्ल्यूएस मतदाताओं के लिए संवेदीकरण एवं सक्षम ऐप का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर प्रखंड विकास प्रखंड निर्वाचि सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, एडीएम भवन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।