धरहरा: प्रखंड कार्यालय धरहरा के परिसर में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए प्रखंड कार्यालय धरहरा के परिसर में प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मौक़े पर स्कूली बच्चे, कई पंचायतों के जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे।