धरहरा: विधि व्यवस्था व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर व्यक्तिगत शस्त्रो का किया गया भौतिक सत्यापन
आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर विधि व्यवस्था व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देश के तहत धरहरा थाना परिसर में प्राधिकृत पदाधिकारी के नेतृत्व में निमित आयुध नियम, 2016 के नियम 30 के अंतर्गत व्यक्तिगत शस्त्र के भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू किया गया।