धनौरा: अज्ञात जानवर के हमले में तीन गर्भवती बकरियों की मौत, मजदूर परिवार को हुआ नुकसान
मंडी धनौरा। क्षेत्र के कैसरा गांव में शुक्रवार सुबह अज्ञात जानवर के हमले से तीन गर्भवती बकरियों की मौत हो गई। घटना से मजदूरी कर परिवार का गुजारा करने वाले दंपती को आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजपाल जाटव और उनकी पत्नी अमरवती ने अतिरिक्त आमदनी के लिए अपने नए घेर में बकरियां पाल रखी थीं। परिवार के पास कुल पांच पशु थे।