मंडी: कसाण में कल होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
Mandi, Mandi | Feb 1, 2024 मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसाण के मेला ग्राउंड में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम कोटली असीम सूद ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार करेंगे। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वह कार्यक्रम में निर्धारित समय पर पहुंचे।