मंडी: उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन को लेकर आवेदन आमंत्रित,23 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Mandi, Mandi | Feb 1, 2024 जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मंडी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिला के विभिन्न विकास खंडों के 10 स्थानों में उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी प्रस्तावित हैं ।उन्होंने बताया कि ये दुकानें विकासखंड गोपालपुर की ग्राम पंचायत खुडला के गांव बरस्वात्र, ग्राम पंचायत बरच्छवाड़ के गांव ठारू में खोली जानी है।