दुर्गा पूजा के मद्देनजर आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री मिस्टर राज द्वारा डेहरी-डालमियानगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#iprd
#durgapuja
#bihargovernment
#publicservice
#cmsamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
5 views | Patna, Bihar | Oct 17, 2026