सतना के कृष्ण नगर छात्रावास पहुंचे म.प्र. राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कैलाश जाटव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावास में फर्जी बिल भुगतान का बड़ा मामला सामने आया। वित्तीय गड़बड़ी पर सख्त रुख अपनाते हुए आयोग अध्यक्ष ने तुरंत जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।