हरदोई: जिला प्रशासन ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हरदोई शहर में निकाली जागरूकता रैली, डीएम-एसपी रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Mar 7, 2024 हरदोई में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आज जिला प्रशासन ने शहर में जागरूकता रैली निकाली है। स्वीप योजनांतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें आम जनमानस को मतदान के लिए जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।