हरदोई: पुलिस लाइन सभागार में एसपी द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, अपराधों की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश
Hardoi, Hardoi | Mar 7, 2024 एसपी केसी गोस्वामी द्वारा बुधवार रात दस बजे पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।गोष्ठी के प्रारम्भ में जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें कर्मचारीगणों द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा कर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।