हरदोई: रसूलपुरा में बाइक से ओवरटेक करने को लेकर युवक की हुई हत्या, घटना के संबंध में एएसपी नृपेंद्र कुमार ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 6, 2024 बाइक से ओवरटेक करने को लेकर रसूलपुरा गांव में कैलाश नाम के युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में एएसपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि एक रास्ते से दोनों पक्ष जा रहे थे जहां बाइक से आगे निकलने को लेकर दोनों के बीच पहले वाद विवाद और फिर मारपीट हुई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर पहले पक्ष पर हमला कर दिया।