हरदोई: हरिहरपुर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 3 लोगों की मौत व 4 लोग हुए घायल
Hardoi, Hardoi | Mar 6, 2024 हरिहरपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार टोनी निवासी जयराजपुर की पत्नी गुलनाज व उसकी दो बेटियों अलीना और गुरनाज की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पंचनामा आदि की कार्रवाई की जा रही है।