हरदोई: नेशनल वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान,धर्मशाला रोड स्थित कार्यालय पर किया गया सम्मानित
Hardoi, Hardoi | Mar 6, 2024 गुजरात के सूरत में हुई नेशनल वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो गोल्ड व एक सिल्वर पदक पाकर जिले को गौरवान्वित किया है। रंजीत रस्तोगी व प्रवीण को गोल्ड मेडल तथा कन्हैया को सिल्वर मेडल मिला है। जनपद वापस आने पर आज उन्हे धर्मशाला रोड स्थित कार्यालय पर सम्मानित किया गया है।