हरदोई: सांडी ग्रामीण मंडल के ग्राम जरौली कला में बोलीं जिला पंचायत अध्यक्ष- भाजपा सरकार में महिलाओं को सम्मान मिला
Hardoi, Hardoi | Mar 6, 2024 सांडी ग्रामीण मंडल के ग्राम जरौली कला में दोपहर दो बजे हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को सम्मान मिला है।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता सशक्त समाज की अनिवार्य शर्त है।जिस समाज में महिला सशक्त होती है उस समाज को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता।