जमुई: सिमुलतला से दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
Jamui, Jamui | Mar 31, 2024 सिमुलतला थाने की पुलिस ने फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को जमुई कोर्ट में पेश किया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जाता है कि आपराधिक मामले में दोनों फरार चल रहे थे। सिमुलतला थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर से उन्हें गिरफ्तार किया था।